द्वितीय ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का दूसरा दिन, ब्रह्मचारिणी स्वरूप का चिंतन मनन।
धैर्य और शांति की जीवन में सबसे ज्यादा जरूरत तब होती है, जब परिस्थितियाँ विचलित करने वाली हों। बड़े लक्ष्यों को साधने के लिए तपस्या का मार्ग चुनना पड़ता है। माँ ब्रह्मचारिणी का यही संदेश है। त्याग और तपस्या जीवन को समृद्ध बनाते हैं, बशर्ते आपने उन्हें स्वयं चुना हो।
तपस्या केवल कठिनाइयाँ सहने का नाम नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने और मन को संयमित रखने का अभ्यास भी है। जब परिस्थितियाँ अनुकूल न हों, तब भी अपने संकल्प पर टिके रहना ही हमारी आंतरिक शक्ति को निखारता है। माँ ब्रह्मचारिणी हमें सिखाती हैं कि धैर्य के साथ उठाया गया हर कदम हमें अपने लक्ष्य के निकट ले जाता है।
द्वितीयम् ब्रह्मचारिणी...
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
आज स्वाधिष्ठान चक्र पर ध्यान लगाकर माँ की ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। उनके तप, संयम और संकल्प से प्रेरणा लेते हुए अपने भीतर धैर्य और स्थिरता का भाव जगाएँ।
स्वाधिष्ठान चक्र ध्यान | माँ ब्रह्मचारिणी
आराम से बैठकर आँखें बंद करें और अपनी साँसों पर ध्यान ले आएँ। साँस को सहज रूप से आते-जाते महसूस करें। कुछ देर ऐसे ही रहें, मन को शांत होने दें।
अब नाभि से थोड़ा नीचे स्वाधिष्ठान चक्र पर ध्यान केंद्रित करें। कल्पना करें कि वहाँ नारंगी रंग का प्रकाश है, जो आपके भीतर शांति, सहजता और भावनात्मक संतुलन का संचार कर रहा है।
मन ही मन दोहराएँ, “मैं शांत हूँ, धैर्यवान हूँ और अपने भावों को सहजता से स्वीकार करता हूँ। मैं विश्वास के साथ जीवन की परिस्थितियों को अपनाता हूँ।”
कुछ क्षण इसी भाव में रहें और माँ ब्रह्मचारिणी से धैर्य, शांति और तपस्या की शक्ति देने की प्रार्थना
करें।
जय माँ 🌺🙏
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.