फागुन

समसामयिक विषयों को बताती हुई मेरी कविता

Originally published in hi
Reactions 0
453
Varsha Sharma
Varsha Sharma 27 Oct, 2020 | 1 min read
#khadi boli #stage # motivational

होली और महिला दिवस विशेष 


आज सुनाऊं फाग में कुछ पते की बात


 अच्छी लगे तो दे देना आप सब मिलकर  दाद


                 जोगीरा सा रा रा रा


पहले कवि सम्मेलन में कवियत्री होती थी 4


आज देखो माहौल में कवियत्री ओं की भरमार


                जोगीरा सा रा रा रा


पापा की परी होती हैं बेटियां जो लगाते हैं स्टेटस आज कल तक गलियों में कहते थे यह है मेरा माल


                जोगीरा सा रा रा रा


एक फोन था घर में जो सबको जोड़ कर रखता था


अब तो जितने घर में मानस उतने मोबाइल यार


              जोगीरा सा रा रा रा


ट्रंप आए दिल्ली में तो दिल्ली को चमकाया


मैं बेचारी सोचती रह गई हो आते हमारे गांव


              जोगीरा सा रा रा रा


नारी दुर्गा नारी काली नारी को लक्ष्मी मानते


बलात्कारियों का फिर भी कर सकते नहीं इलाज


              जोगीरा सा रा रा रा


अम्मा ने पढ़ने को भेजा था तुमको बाहर


तुमने कर्तव्य की इतिश्री कर ली लेटर लिखकर 4


             जोगीरा सा रा रा रा


पहले घर के आगे लिखते थे स्वागत है श्रीमान


अब लिखा होता है भैया कुत्तों से सावधान


              जोगीरा सा रा रा रा


आज नारी दिवस पर करती हूं यह फरियाद


कभी गलियों में ना लेना किसी की मां का नाम


          जोगीरा सा रा रा रा

 वर्षा शर्मा दिल्ली

0 likes

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.