तू कहाँ था
A deeply emotional Hindi poem about betrayal, abandonment, and hypocrisy. The poet questions the absence of someone close during moments of pain, struggle, and humiliation, while others mocked wounds, blamed the sufferer, and took advantage of vulnerability. The repeated phrase “Where were you?” intensifies the feeling of heartbreak and disappointment.
Photo by Sasha Freemind on Unsplash
मेरे लड़खड़ाते ही गलतियाँ गिनाने आए, तू कहाँ था,
लोग मेरे हालात का मखौल बनाने आए, तू कहाँ था,
आए ज़ख्मों को कुरेदने, जो मिले भी नहीं अब तक,
लोग नमक मिलाकर मरहम लगाने आए, तू कहाँ था,
कुछ हमदर्द बनकर आए और मुझे ही गुनहगार कहा,
मेरे दर्द में पछतावे का ज़हर मिलाने आए, तू कहाँ था,
हिस्सेदारी जताते थे जो मेरी कामयाबियों में हर दफ़ा,
आज वो ही मुझे नाकाबिल ठहराने आए, तू कहाँ था,
तू कहता था कि सबसे ज्यादा हक़ है तेरा “साकेत" पर,
अनजान भी जब, मेरा फायदा उठाने आए, तू कहाँ था?
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
Nice
Please Login or Create a free account to comment.