झोंका
Covid-19
Photo by Glen Carrie on Unsplash
मंजिल थोड़ी दूर थी
झोंका आया उत्तर से
हिला दी नीव देश की
चक्का जाम किया विश्व का
मुंह के अलावा कुछ नही चला
पेट के अलावा कुछ नही भरा
परिवार को देखा एक जूट
गरीबों का जीवन दिखा मजबूर
मौत का तांडव दिखा
लाचारी का दृश्य मिला
प्रकृति की आवश्यकता हुई
मोर्चा संभाला सफेद कोट ने
दिल को स्थिर रख दिमाग से काम किया
मजहब को दूर रख मानवता का कार्य किया
रात दिन लगे एक ही लक्ष्य के पीछे
वैक्सीन का कवच हो सब के आगे
कईयों के परिवार गए
कईयों के रोजगार गए
कई भूखे सोए
कई पैदल घर आए
मुंह पे मुखोटा लगा सभी के
चाहे अमीर हो या गरीब
कोरोना का प्रभाव सभी को
जीवन संतुलन बिगड़ गया
खेती में ध्यान बढ़ गया
त्योहार सूखे निकल गए
विद्या मंदिर बंद पड़े
भगवान के कपाट लगा दिए
वंदना दिल से चालू थी
हाथ फेले जैसे ही
साथ देने निकल गए
मानवता का नमूना दिया
विश्व में भारत की एकता
अखंडता
नेत्वत्व
का दृश्य मिला।
दक्षल कुमार व्यास
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
?
Thanku ?
Please Login or Create a free account to comment.