ग़ज़ल

Originally published in mr
❤️ 0
💬 0
👁 687
Aman G Mishra
Aman G Mishra 24 Aug, 2019 | 1 min read

घबराने से क्या होता है 

पछताने से क्या होता है 


फूटेगा तो बात बनेगी  

दिल आने से क्या होता है 


रिश्वत दे तो जॉब मिलेगी 

पढ़ जाने से क्या होता है 


भिड़ गई कार तो कूट दे उसको 

गुर्राने से क्या होता है 


लातों के जो भूत हों उनको 

समझाने से क्या होता है 


अच्छी ग़ज़ल प दाद मिलेगी 

चिल्लाने से से क्या होता है 


ज़िंदा ही रहता है शायर 

मौत आने से क्या होता है।

0 likes

Support Aman G Mishra

Please login to support the author.

Published By

Aman G Mishra

aman

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.