वादा

Some Four lines about promise.

Originally published in hi
Reactions 3
238
Ajay goyal
Ajay goyal 23 Jan, 2023 | 0 mins read

1. निभा लो जो, वहीं एक वादा करना

दिल तोड़ने का मेरा, नहीं इरादा करना

खूबसूरत दीवारों पर, बदरंग अच्छे नहीं लगते

वादे तोड़कर मुस्कुराते हुए, आप अच्छे नहीं लगते।

2. अल्फाजों में अपने वफा की चाशनी रखना

दिल में अपने प्यार की रोशनी रखना

प्रेम के रंग में रंगा हुआ अपना लबादा रखना

जान छूटे तो छूटे, पर जिंदा अपना वादा रखना।

3. खंडहर में लगे हुए, जालों को हटाना क्यों

जो सूख ही चुका है, उस पेड़ को गिराना क्यों

पीठ में जब खंजर घोंप ही दिया जिसने

उस बेवफा के वादों पर मुस्कुराना क्यों।

4. कर सको तो एक वादा खुद से करना

हारोगे न मुश्किलों से, इरादा खुद से करना

जीवन की पगडंडी पर, निरंतर चलते रहना

खुद के साथ, सब के कांटे चुनते रहना।

3 likes

Published By

Ajay goyal

ajaygoyal

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.