ग़ज़ल

बैठा है अपने दिल में छुपाकर राज कोई। बंद लबों से दे रहा है मुझे आवाज कोई। अपनी आँखों से हाल ऐ दिल बयाँ करके, निभा रहा है मोहब्बत का रिवाज कोई। दिल गुनगुना बैठा तराना ऐ मोहब्बत, दे गया चुपके से मोहब्बत का साज कोई। दिल धड़काया नज़रों से नजरें मिला कर, ऐसे कर गया मोहब्बत का आगाज कोई। अजीब सी हालत हो गयी मोहब्बत में, ना जाने कैसे होगा इसका इलाज कोई। दिन रात ख्यालों में खोई रहती हूँ मैं, खुद से भी प्यारा लगने लगा आज कोई। जिस दिल पर लाखों पहरे बिठा रखे थे, आज उस दिल का बन गया सरताज कोई। बस एक ही दुआ है मुझे मिल जाए वो, नहीं चाहिएँ मुझे तख़्त ओ ताज कोई। उसकी मोहब्बत के साये में बीते जिंदगी, सच कहने में रखती नहीं हूँ लिहाज कोई।

Aman G Mishra
24 Aug, 2019 • 0 mins read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 803
ग़ज़ल

बैठा है अपने दिल में छुपाकर राज कोई।

बंद लबों से दे रहा है मुझे आवाज कोई।


अपनी आँखों से हाल ऐ दिल बयाँ करके,

निभा रहा है मोहब्बत का रिवाज कोई।


दिल गुनगुना बैठा तराना ऐ मोहब्बत,

दे गया चुपके से मोहब्बत का साज कोई।


दिल धड़काया नज़रों से नजरें मिला कर,

ऐसे कर गया मोहब्बत का आगाज कोई।


अजीब सी हालत हो गयी मोहब्बत में,

ना जाने कैसे होगा इसका इलाज कोई।


दिन रात ख्यालों में खोई रहती हूँ मैं,

खुद से भी प्यारा लगने लगा आज कोई।


जिस दिल पर लाखों पहरे बिठा रखे थे,

आज उस दिल का बन गया सरताज कोई।


बस एक ही दुआ है मुझे मिल जाए वो,

नहीं चाहिएँ मुझे तख़्त ओ ताज कोई।


उसकी मोहब्बत के साये में बीते जिंदगी,

सच कहने में रखती हूं लिहाज कोई।।

0 likes
☕

Support Aman G Mishra

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Aman G Mishra
Published By

Aman G Mishra

@aman

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Shayari
Ruchika Rai • 06 May, 2023 • 1 min read min

रोना आया

हालात पर रोना आया

795 2
More stories in Shayari
Miyan Umar • 14 Apr, 2023 • 1 min read min

Ghazal - غزل

Ghazal by Miyan Umar

838 0
More stories in Shayari
Ruchika Rai • 28 Jan, 2023 • 1 min read min

लाइफ कैसी हो

Life

713 0
More stories in Shayari
Ajay goyal • 23 Jan, 2023 • 0 mins read min

वादा

Some Four lines about promise.

977 3