हुनर

हुनर को पहचानने का हुनर भी बेमिसाल हुनर है ।

Originally published in hi
Reactions 0
176
Aarti Kushwah
Aarti Kushwah 26 Jan, 2023 | 0 mins read
#Sunrise

होता है हुनर सब में,

किसी का मानों खिड़कियों से झाँकता हुआ बाहर आता है,

तो किसी का बस दब कर रह जाता है,

किसी का नजरों में छप जाता है,

और किसी का नजरों से छिप जाता है,

किसी का हुनर बेमिसाल बुलंदियों को छू जाता है,

तो किसी के हुनर को बस जरिया नहीं मिलता,

होते हैं कुछ लोग हुनर के जौहरी,

तराश लेते हैं हीरे की तरह हुनर को,

सँवर जाते हैं अपने बेमिसाल हुनर से,

दमकता है जिनका व्यक्तित्व हुनर की सादगी से,

पहचान लेते हैं छिपी हुई प्रतिभा को,

सम्मान करते हैं हर किसी के हुनर का,

और बन जाते हैं किसी की टूटी नाव के लिए खेवनहार।




0 likes

Published By

Aarti Kushwah

aartikushwah

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.