हिंदी दिवस

हिंदी दिवस की आप सब को हार्दिक बधाई...

Originally published in hi
❤️ 1
💬 1
👁 975
Vineeta Dhiman
Vineeta Dhiman 14 Sep, 2020 | 1 min read

भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी... 

विचारों में मिली है हिंदी...


रगों में बसती है, रूह और प्राण है।

कल और आज है, गुरुर और अभिमान है।

माँ के आँचल जैसी, भाई के प्यार जैसी

पिता की दुआ जैसी,बहन की राखी जैसी

मेरा अस्तित्व इसी से,मेरा गर्व भी इसी से।


भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी... 

विचारों में मिली है हिंदी...

दिलो को जोड़ती हिंदी,

मेरी सखी सहेली जैसी।

शत शत प्रणाम तुझे, देश का गौरव हिंदी

दिल को दिल से मिला दे, वो पहचान है।

ताउम्र जो साथ दे वो महान हिंदी है।

बखान क्या करूँ तेरा न ऐसी वाणी है।

भारत का ताज है हिंदी...

हर प्राणी के दिल से छू जाए 

ऐसी मातृभाषा है हिंदी....

विनीता धीमान




1 likes

Support Vineeta Dhiman

Please login to support the author.

Published By

Vineeta Dhiman

vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.