हम नौजवान मिलकर अपने सपनों का भारत बना देंगे

देशभक्ति से ओतप्रोत एक भावना जो आज के हर नौजवान के सीने में धड़कनी चाहिए|

Originally published in hi
Reactions 1
522
Varsha Sharma
Varsha Sharma 14 Aug, 2020 | 1 min read

हम नौजवान मिलकर सपनों का भारत बना देंगे


जो हम पर गुजरी बच्चों के संग ना होने देंगे

 किसी मुल्क के अंदर अब जंग ना होने देंगे

 प्यार शांति और संपन्नता भारत में फैला देंगे

 हम नौजवान मिलकर सपनों का भारत बना देंगे 



दुनिया जिसको नमन करें 

ऐसा भारत दिखला देंगे 

भारत का परचम लहराकर विश्व गुरु बना देंगे

 भय मुक्त हो भारत में नारी 

नारी की शक्ति है भारी 

साथ मिलाकर उन्हें चलेंगे 

सोने की चिड़िया अपने भारत को फिर से बना देंगे 


हम नौजवान मिलकर सपनों का भारत बना देंगे


 हिंदू मुस्लिम सिख इसाई

भारत की मिट्टी मे रहे सब मिलकर भाई

आतंकवाद का नाम ना होगा

हर बच्चे को यह सिखा देंगे 


हम नौजवान मिलकर अपने सपनों का भारत बना देंगे

वर्षा शर्मा

दिल्ली

1 likes

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.