आधुनिक गुरु

आधुनिक गुरु का ही बोलबाला है

Vandana Bhatnagar
04 Sep, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 691
आधुनिक गुरु

Photo by NeONBRAND on Unsplash

आओ कराते हैं आधुनिक गुरुओं से आपकी जान पहचान

सर्वप्रथम मिलिये" गूगल" से जो हैं शिक्षक महान

देते हैं सबको ज्ञान ,हो चाहे बच्चा, बूढ़ा या जवान

बचा लेते हैं शर्मिंदा होने से देकर झट से ज्ञान

डींगें हांकते हैं कुछ लोग पाकर इन्हीं से ज्ञान 


मिलिए "यूट्यूब" जैसे शिक्षक से जो सबको है प्यारा

बिन इसके भला है कहां किसी का गुज़ारा

है खूबी इसकी ये बनाता नहीं केवल ज्ञानवान

बना देता है यह उम्र से पहले ही बच्चों को जवान

होता है जो भी पाक कला से अन्जान

सीख जाता है वो इससे बनाना हर तरह के पकवान

सीखना हो योगा, कोई वाद्य यंत्र या सुर ताल

सिखाता है तसल्ली से, होता नहीं गुस्से में लाल

करता है ये सबका मनोरंजन भी भरपूर

क्लास अटैंड करने पर इसकी, उदासी भी हो जाती है दूर


मिलिए व्हाट्सएप गुरु से, जो चौबीसों घंटे बांटता है ज्ञान

ग्यारह लोगों को मैसेज फॉरवर्ड कराके रखता है महफूज़ भी हमारी जान

शिष्य सो जाये चाहे चादर तान पर होती नहीं इसे थकान

नोट्स मिलते ही शिष्य फॉरवर्ड करते हैं गुरु से मिला ज्ञान

एक बात को विभिन्न भाषाओं और तरीकों से यहां समझाया जाता है

रट ना जाये जब तक तथ्य उसको घुमाया जाता है

फेसबुक, इंस्टा, टि्वटर हैं सहायक शिक्षक ,इनको भी मेरा सलाम

पायी किताबी और लौकिक शिक्षा जिनसे मैंने, उन गुरुओं को मेरा सादर प्रणाम



मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

मुज़फ्फरनगर

0 likes
☕

Support Vandana Bhatnagar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vandana Bhatnagar
Published By

Vandana Bhatnagar

@vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 01 Nov, 2026 • 1 min read

एक मुलाकात : मानस (भाग 1)

बिल्कुल सर, हिंदी में भेज रहा हूँ - सीधा Copy-Paste कर दो: *1. SUMMARY में ये डाल दो:* > अयोध्या की पावन धरती पर प्रथम दर्शन का अनुभव। ट्रेन से उतरते ही एहसास हुआ कि हम श्रीराम जन्मभूमि में हैं। जहाँ हर कोना श्रीराम राज्य की याद दिला रहा था

11 0
Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 27 Oct, 2026 • 1 min read

बुरे वक़्त में

कहते हैं विपदा को शांत चित्त से स्वीकार लेना कायरता नहीं होती | वक़्त के तूफ़ान में धैर्य ही सबसे बड़ा अस्त्र है | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

40 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 23 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Understanding each other matters

0 0