माँ शैलपुत्री

माँ शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा के प्रथम रूप माँ शैलपुत्री की वंदना?

Originally published in mr
❤️ 1
💬 1
👁 628
Snehlata Dwivedi
Snehlata Dwivedi 13 Apr, 2021 | 1 min read

?? हे शैलसुता!??


हे पर्वतराज हिमाद्रि जना,

हे भवभय तारिणी बृषवाहना। 

हे कल्याणी सती सत्य शिवा ,

प्रणमामि त्वयं हे शैलसुता।


हे श्वेताम्बरा हे प्रेम सुधा,

हे तप जप ज्ञान की मातु विभा।

हे सती शिवांगी हे सत्यरूपा,

प्रणमामि त्वयं हे शैलसुता।


हे शिवशक्ति शिवभक्ति रूपा,

हे शिव -हृदय की स्वयं - प्रभा।

हे जन्म जन्म शिव की तू शिवा,

प्रणमामि तव्यं हे शैलसुता।


अद्भुत अनुराग की रश्मि प्रभा,

हे शिव संग राग अनंत कथा।

हे कमल पुष्प त्रिशूल धरा,

प्रणमामि तव्यं हे शैलसुता।


डॉ.स्नेहलता द्विवेदी 'आर्या'

1 likes

Support Snehlata Dwivedi

Please login to support the author.

Published By

Snehlata Dwivedi

snehlatadwivedi

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.