ठहराव की चाह

जीवन एक संघर्ष है...

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 922
Shubhangani Sharma
Shubhangani Sharma 08 Feb, 2023 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
Struggle

ठहराव की चाह में, मैं कहीं ठहरा नहीं।।


मंज़िलें भी मिली हर मोड़ पर... 

पर मुसाफ़िर का कहीं डेरा नहीं।।


टक्साल सी सोच में,

उलझी रही ये ज़िन्दगी,

जाना अब मैंने चमकते सिक्कों में...

कहीं सुकून का सवेरा नहीं।।


टूटा हूँ हज़ारों बार...

एक बार फ़िर सही।

ग़म के साये में मेरा बसेरा नहीं।।


मैं तूफानों के बीच,

मिलूँगा यहीं खड़ा...

क्योंकि सब्र का लिबास,

मैंने कभी छोड़ा नहीं।।


ठहराव की चाह में, मैं कहीं ठहरा नहीं।।

0 likes

Support Shubhangani Sharma

Please login to support the author.

Published By

Shubhangani Sharma

shubhanganisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.