हिम्मत

हिम्मत् हर मुश्किल का हल

Originally published in hi
Reactions 3
302
Ruchika Rai
Ruchika Rai 02 May, 2021 | 1 min read

 

 

मुश्किलों का दौर है हिम्मत बनाये रखिये,

अपने हिम्मत से खुद को बचाये रखिये।

 

मुसीबतें आएंगी आकर चली जायेगी,

बस जरा आस का दीपक जलाये रखिये।

 

नही कमजोर पड़ना है किसी भी हाल में,

हौसलों की दीवार अभेद्य बनाये रखिये।

 

टूटने बिखरने की इजाजत नही आपको,

अपने हिम्मत से खुद को सजाए रखिये।

 

हर तरफ मौत है चीत्कारें हैं क्रंदन है,

 हिम्मत से संगीत प्रेम का बजाये रखिये।

 

माना कि हिम्मत टूट रही है इस दौर में,

 टूटते हिम्मत को जुड़ना सिखाये रखिये।

 

3 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.