सुख के दिन जरूर आएंगे

सुख के दिन जरूर आएंगे

Originally published in hi
Reactions 3
319
Ruchika Rai
Ruchika Rai 26 Apr, 2021 | 0 mins read



पतझड़ के बाद ज्यों बसंत आता,

नई कोंपलें खिल जाता है।

काली रात के घने अँधेरे को चीर

जब सूरज रोशनी फैलाता है।

सुख के दिन जरूर आयेंगे यह

मानव मन खुद को समझाता है।


अभी अँधेरी रात जो दिख रही,

राह कोई नही हमें सूझ रही।

हर तरफ मचती हाहाकारें,

मन को व्यथित विकल कर रही।

मत घबड़ाना इंसान प्यारे

समय चक्र जब घूमेगा

सुख के दिन जरूर आएंगे।


हर तरफ जो फैली तबाही है,

मन में भय बड़ा ही हावी है।

दुख की रातें बड़ी लंबी लग रही,

उम्मीद की किरणें नही देती दिखाई हैं।

इतने पर भी न घबड़ाना प्यारे

मन को एकाग्र कर यह सोच आजमाना प्यारे

सुख के दिन जरूर आयेंगे,

जो दे रहा नही अभी दिखाई है।



3 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.