कर्म

कर्म

Originally published in hi
❤️ 1
💬 1
👁 426
Ruchika Rai
Ruchika Rai 16 Jul, 2021 | 1 min read

अपने कर्म से ही अपनी पहचान बनाइये,

कुछ नेकियाँ आप जीवन में कर जाइए।


अनवरत कर्म ही सफलता की कुंजी है,

कर्म करने से न कभी आप मुँह है चुराइये।


कर्म करने का सदैव ही फल मिलता,

इस बात पर आप यकीन सदा कर जाइये।


कर्म पथ पर अनेकों परेशानियाँ आती हैं

इन परेशानियों से न कभी आप घबडाइये।


काम हो ऐसा की जनकल्याण की राह बनें,

जनकल्याण कर थोड़ा आप पुण्य कमाइये।


बिन कर्म के दो वक़्त की रोटी नही मिलती,

इंसान हैं तो इंसानियत का गुण सिखाइए।


कर्म के प्रति सदा ही ईमानदार बनें आप,

तभी आप अपने जीवन को सफल बनाइये।

1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 4 years ago last edited 4 years ago

    प्रेरणादायक सृजन

Please Login or Create a free account to comment.