शुक्रिया

राह के राही का शुक्रिया

Originally published in hi
Reactions 1
268
Ruchika Rai
Ruchika Rai 13 Oct, 2021 | 1 min read

शुक्रिया उन सभी का है शुक्रिया

जिन्होंने जिंदगी के दुष्कर राह को आसान बनाया।

दर्द भले कम न कर सके वो,

मगर स्नेह सिंचित शब्द का मरहम लगाया।

जब कभी थक कर ,हार कर बैठी मैं,

प्रोत्साहन के शब्द से है हिम्मत जगाया।

रोते हुए चेहरे पर अपने शब्द से मरहम लगाया,

उनका भी है शुक्रिया।


शुक्रिया उन सभी का जिन्होंने दूर जाकर

मुझे है आजमाया।

शुक्रिया है उन सभी का जिनके कड़वे 

शब्दों ने जिंदगी का सबक सीखाया।

शुक्रिया उनका जिनकी हेय दृष्टि ने

मेरे खोये आत्मविश्वास को जगाया।

खुद को खुद से साबित करने का 

एक नया पाठ है मुझको पढ़ाया।


शुक्रिया उनको भी जिन्होंने मुश्किलों में साथ छोड़ा,

पद प्रतिष्ठा नाम के कारण रिश्ता जोड़ा।

शुक्रिया उनका जिनके मीठी चाशनी से लिपटे

शब्दों ने 

विष सरीखा आत्मा को रौंदा।

आज जो भी हूँ ,

उन सभी की बदौलत हूँ

ये मेरे अंदर जो भी हिम्मत की दौलत है।

स्नेह और तिरस्कार का परिणाम है

इसलिए सभी का ह्रदय से शुक्रिया।


1 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.