अनेकता में एकता

अनेकता में एकता हमारी शान

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 464
Ruchika Rai
Ruchika Rai 23 Jan, 2022 | 0 mins read

अनेकता में एकता है हमारी शान,

विभिन्नता में समता हमारी है पहचान,

कही हिंदी तो कही पंजाबी कही बंगाली,

फिर भी एक नाम हमारा हिंदुस्तान।


कही होली के रंग गुलाल उड़े हैं,

कही ईद की सिवईयां प्यारी,

कही क्रिसमस के केक कट रहे तो

कही वाहेगुरु के नाम की हलवा की तैयारी।


कही बनारस की बनारसी साड़ी भाती,

कहीं दक्षिण का कांजीवरम लुभाती,

कही सलवार कुर्ता ,कही घाघरा चोली,

कही धोती कुर्ता की है बात निराली।


लिट्टी चोखा का स्वाद लगे मनभावन,

इडली साँभर लगता है बड़ा लुभावन,

दाल बाटी चूरमा का स्वाद मिले जब,

मक्के की रोटी और साग लगे पावन।


रंग अनेकों सजे हैं हमारे इस देश में,

अलग अलग छवि ,अलग अलग वेश में

गंगा यमुना सरस्वती जैसी नदियों की धारा,

कर जाती हैं एक संग समुन्द्र में प्रवेश हैं।


अनेक प्रांत एक राष्ट्र हमारा प्यार हिंदुस्तान,

हमारा मान हमारा अभिमान जय जय हिंदुस्तान,

एक संविधान ,एक नियम ,एक ध्वज,

हिन्द हमारा अमर रहे मिलकर गाये राष्ट्र गान।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.