प्यार की रीत

प्यार

Originally published in hi
Reactions 0
209
Ruchika Rai
Ruchika Rai 05 Aug, 2022 | 1 min read

प्यार की रीत सदा ही आप निभाया कीजिये,

अगर अपना रूठे तो आप मनाया कीजिये।


शिकवे गिले न रहे कभी कोई भी मन में ,

दिलों में प्रेम के फूल आप खिलाया कीजिये।


अना की कोई दीवार आड़े न आये कभी,

प्रेम के हर पल का लुफ्त आप उठाया कीजिये।


विश्वास और त्याग की डोर थामे रहे आप,

प्रेम पूरित रिश्तों को आप यूँ बचाया कीजिये।


हर दुख तकलीफ में साथ रहे आप सदा ही,

इस तरह एक दूजे के काम आप आया कीजिये।


तकरार भी होती रहती प्रेम के संग में सदा,

 छोटी छोटी बातों को दिल से न लगाया कीजिये।


एक दूजे के लिए मन में सदा ही सम्मान रहे,

सम्मान पर एक दूजे के आँच न लगाया कीजिये।


प्यार की रीत छल धोखे कपट से नही निभती,

दिलों को साफ आईने की तरह बनाया कीजिये।

0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.