बहन

बहन

Originally published in hi
❤️ 2
💬 1
👁 428
Ruchika Rai
Ruchika Rai 13 Jul, 2021 | 0 mins read

बहन होती है बड़ी प्यारी,

थोड़ी हम ख्याल ,थोड़ी दुलारी,

कभी बनती हमराज

कभी दुश्मन सी बनें हमारी।

बहन होती है बड़ी प्यारी...

वो लड़ना झगड़ना रूठना मनाना,

अपना है हक उस पर जताना,

क्रोध सारा उसपर निकालना,

लाड़ भी सदा उसको दिखाना।

बहन होती है बड़ी प्यारी...

उसकी चीजों का अपना समझना,

वो बिना बोले उस पर हक समझना,

वो कपड़े ,वो ज्वैलरी वो मेकअप का सामान,

उन पर रहे अपनी हिस्सेदारी।

बहन होती है बड़ी प्यारी...

बहन सा नही कोई भी ऐसा,

जिससे लड़कर भी प्यार बना रहे हमेशा,

वो सारी कायनात मिल जाये,

पर नही मिल सकती बहन सी दुलारी।

बहन होती है बड़ी प्यारी...

बड़ी हो तो माँ सा ख्याल रखें

फिक्र सारी उम्र तमाम रखें,

छोटी हो तो नखरे दिखाए,

लड़े झगड़े मन में दुलार रखें।

बहन होती है बड़ी प्यारी...

2 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.