Microfables

"Quote your quotes"

Vidhisha Rai
Vidhisha Rai 06 Jan, 2024
चाय सा रिश्ता
जैसे-जैसे उस चायवाले की चाय उबल रही थी, वैसे-वैसे मनोज के होठों से शब्द उबलते हुए आ रहे थे,"यार,अब नहीं रह सकता और इस रिश्ते में,सीमा अपने-आपको समझती क्या है?कोई तो काम ढंग से होता नहीं उससे,उस पर जब देखो तब लटका हुआ मुँह लिये घुमती है। आये दिन तो सर में दर्द हो जाता है उसके।" सौमेश बड़ी गौर से मनोज की बात सुनते हुए बोला,"मनोज, देखो उस चाय की छलनी को;कैसे वो चाय पत्ती को अपने में समेटे हुए एक सुवासित,स्वादिष्ट चाय हमें देती है,वैसे ही तुम भी अगर सीमा की कमियों को अपने समेट कर उसको प्यार से समझोगे तो तुम्हारी ज़िन्दगी भी अदरक की चाय सी महक उठेगी। तुम्हारी अभी 2 महीने पहले ही तो शादी हुई है;अपने रिश्ते के रंग को पक्का होने के लिये कुछ समय दो, जैसे हम चाय को समय देते हैं कड़क होने के लिये।"

Paperwiff

by vidhisharai

#story prompt 1 #microfable contest

Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 04 Jan, 2024
याद तेरी आई ओ तन्हाई
ख़ुद को बर्बाद करने के बाद ही तुझे आबाद किया है, अपने दिल को अब ज़ख्मों से हर तरह से पाट दिया है, ख़्वाबों को भी कर दफ़न, रूह के किसी गतालखाने में, ऐ तन्हाई, ज़माने से आस हारकर ही तुझे याद किया है.! BY :— © Saket Ranjan Shukla IG :— @my_pen_my_strength

Paperwiff

by saketranjanshukla

याद तेरी आई ओ तन्हाई.! . ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ #तन्हाई #lost #hurt #suffering #loneliness #brokensoul #shayari #heartfeltwords #स्याहीकार #my_pen_my_strength