राह दिखा भगवान

राह दिखा भगवान

Originally published in hi
❤️ 2
💬 0
👁 774
Indu Verma
Indu Verma 17 May, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

हाहाकार धरा पर मच रही, संकट में हैं जान

आकर राह दिखा भगवान

इक वायरस ने दाव पे रखदी, देखो कितनी जान

आकर राह दिखा भगवान

1) आया समय बड़ा ही भारी, चहुँ ओर फैली बीमारी

कौन उठाए जिम्मेदारी, जाए कहां जनता बेचारी

देव दूत भी हार गए अब, कौन करे कल्याण

आकर राह दिखा भगवान

2) ऑक्सीजन की कमी हो गई, कितनी सांसें बंद हो गईं

सबकी ही तो नींद खो गई, त्राहि त्राहि सब ओर हो गई

लाशों के हैं ढेर लगे, ये विश्व बना शमशान

आकर राह दिखा भगवान

3) तेरी करनी आगे आई, मानव तूने अति मचाई

कौन करेगा अब भरपाई, धरती की तूने नींव हिलाई

कर दिया तहस नहस सब खुद ही, अब बनता अंजान

आकर राह दिखा भगवान


2 likes

Support Indu Verma

Please login to support the author.

Published By

Indu Verma

induverma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.