अच्छा व्यक्ति

Baikunth prasad
06 Oct, 2019 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 724
अच्छा व्यक्ति

यदि मनुष्य के हृदय की तुलना करनी हो या उसकी विशेषता बतानी हो तो कहा जाता है कि फला व्यक्ति का हृदय बहुत विशाल है अर्थात ऐसा ह्रदय सुख शांति भाईचारा तथा उदारता से युक्त है|

   परंतु आज मनुष्य के हृदय में इन तत्वों का अत्यंत अभाव सा हो गया है मानव ह्रदय हिंसक हो गया है वह तुच्छ जान पड़ता है हिंसा उग्रवाद का रूप ले चुकी है और नारी का अपमान दुष्कर्म आदि पाप कर्मों में वृद्धि हो गई है मनुष्य धर्म के नाम पर अधर्म के रास्ते हो लिया है मनुष्य आज अनाद, शाश्वत एवं अविनाशी वैदिक मार्ग को भूल गया है कुल मिलाकर आज वैदिक संस्कृति का लोप हो गया है|

     अब प्रश्न यह है कि महापुरुष कौन है? यदि वेदों की मानें तो वेद विद्या को जानने वाला धर्म अनुष्ठान योगाभ्यास और वैदिक सत्संग द्वारा अपने आत्मा को जानकर परमात्मा को जानने वाला महापुरुष है

     परंतु महापुरुष की वर्तमान परिभाषा पर ध्यान दें तो आज का महापुरुष वेद विरोधी वेद ना जानने वाला योग विद्या का अभ्यास ना करने वाला और ईश्वर को ना मानने वाला स्वयंभू संत ही महापुरुष है

   परंतु प्रश्न यहां महापुरुष का नहीं एक अच्छे व्यक्ति का है और बुराइयां मनुष्य की विशेषता है यदि मनुष्य में बुराइयां नहीं हो तो वह देवता में गिना जाने लगे "सत्यमेव देवा अनृतं मनुष्य:" अर्थात जो मनुष्य सत्य आचरण रूपी व्रत को धारण करते हैं वह देव कहलाते हैं और जो असत्य का आचरण करते हैं उनको मनुष्य कहते हैं

      फिर भी अच्छे मनुष्य में बहुत सारी खूबियां होती हैं "भला किसी का कर न सको तो बुरा किसी का मत करना फूल नहीं बन सकते हो तो कांटे बनकर मत रहना"

   अतः एक अच्छा व्यक्ति कभी किसी का बुरा नहीं सोचता और ना ही उसे किसी व्यक्ति में बुराई दिखती है तथा वह सदैव प्रसन्न चित्त रहता है वह सदैव दूसरों को प्रसन्न देखना चाहता है वह सिर्फ खुद के लिए नहीं जीता वह दूसरों के दुख को समझता है सभी की भावनाओं का आदर करता है वह प्राणी मात्र से प्रेम करता है वह सहिष्णु होता है समदर्शी होता है अतः छोटे-बड़े में भेद नहीं करता|

   जहां तक सत्यवादी होने का प्रश्न है जैसा कि मैंने ऊपर बताया है असत्य या झूठ मानव मात्र का गुण है तथा कभी-कभी असत्य सत्य से बड़ा महत्व रखता है परंतु फिर भी एक अच्छा व्यक्ति सदैव सत्यवादी होता है एक महापुरुष ही अच्छा व्यक्ति नहीं होता बल्कि किसी महापुरुष के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास मात्र करने वाला भी एक अच्छा व्यक्ति हो सकता है

     यहां हम बात मनुष्य मात्र की कर रहे हैं फिर चाहे वह किसी भी धर्म समुदाय से संबंध रखता है अतः मैं अपने निजी विवेक से यह कहना चाहूंगा कि एक अच्छा मनुष्य धर्मनिरपेक्ष नहीं होना चाहिए क्योंकि यह हमें अधर्मी बनाता है जो पाप व कष्ट के मार्ग में ले जाता है अतः उसे धर्म नहीं छोड़ना चाहिए हां वह पंथनिरपेक्ष अवश्य हो सकता है|

0 likes
☕

Support Baikunth prasad

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Baikunth prasad
Published By

Baikunth prasad

@baikunth

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Spirituality
Rakesh Nathani • 12 Oct, 2026 • 1 min read

अंतिम संस्कार : लकड़ी

यहाँ इस कहानी का सबसे छोटा और सधा हुआ सार (Summary) है: यह कहानी एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनके बचपन के दोस्त (एक पेड़) की मार्मिक विदाई है। सालों बाद गाँव लौटने पर प्रोफेसर को पता चलता है कि हाईवे बनने के कारण कल उस पेड़ को काट दिया जाएगा। पेड़ बिना किसी शिकायत के अपनी मौत को स्वीकारता है और प्रोफेसर से अपना 'अंतिम संस्कार' करने को कहता है। अंत में, प्रोफेसर उसे काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वे कुल्हाड़ी का लोहे वाला हिस्सा (जो मारने का प्रतीक है) वहीं छोड़ देते हैं और महज़ **लकड़ी का डंडा** अपने साथ ले आते हैं—ताकि उनका दोस्त हमेशा के लिए उनके साथ रह सके।

19 0
More stories in Spirituality
Rakesh Nathani • 12 Oct, 2026 • 1 min read

अंतिम संस्कार : लकड़ी

यहाँ इस कहानी का सबसे छोटा और सधा हुआ सार (Summary) है: यह कहानी एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनके बचपन के दोस्त (एक पेड़) की मार्मिक विदाई है। सालों बाद गाँव लौटने पर प्रोफेसर को पता चलता है कि हाईवे बनने के कारण कल उस पेड़ को काट दिया जाएगा। पेड़ बिना किसी शिकायत के अपनी मौत को स्वीकारता है और प्रोफेसर से अपना 'अंतिम संस्कार' करने को कहता है। अंत में, प्रोफेसर उसे काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वे कुल्हाड़ी का लोहे वाला हिस्सा (जो मारने का प्रतीक है) वहीं छोड़ देते हैं और महज़ **लकड़ी का डंडा** अपने साथ ले आते हैं—ताकि उनका दोस्त हमेशा के लिए उनके साथ रह सके।

16 0
More stories in Spirituality
Rakesh Nathani • 09 Oct, 2026 • 1 min read

मेरी राख: एक सफर

राकेश मृत्यु के बाद अपनी ही राख के सफर का साक्षी बनता है। जलगाँव में शरीर जलता है, फिर राख के तीन हिस्से — जन्मस्थान की नाराज़ नदी, पुणे के पुल पर बहा अधूरा इश्क़ और मुंबई के समंदर में विलीन अहंकार। आखिरी राख बेटा गुरुस्थान की मौन मिट्टी में बिखेरता है, जहाँ राकेश समझता है — मीटिंग, जायदाद, प्रेम सब रेगिस्तान में 'ओसिस' जैसा भ्रम था, सच तो शून्यता है।

36 0
More stories in Spirituality
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

324 0