पत्र लेखन विधा

प्रेरक संदेश देना

❤️ 1 💬 0 👁 676
पत्र लेखन विधा

 

विषय-"बेटे के नाम मां का पत्र"  

विषय-"तरक्की और तहजीब"

 

प्रति,

 

प्रियंक गहलोत

स्टुडेंट (एम.एस.सी- स्पेशल कोर्स)

यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्ट शायर,  

ल्यूटन /लंदन(यूनाइटेड किंगडम)   

दिनांक-13-9-2019

नई दिल्ली 

 

स्नेहिल प्रियंक बेटू!

              कैसे हो बच्चे?हम सब तो यहां ठीक हैं.वहां लंदन के ल्यूटन शहर में ठंडी हवाएं खूब चलती हैं,इसलिये गरम कपड़े, स्कार्फ,कैप वगैरा जरूर पहनकर रहना.तुम्हे ठंड भी बहुत जल्दी लगती है राजे.

 मेहनती तो मेरा बच्चा है ही बस पढ़ाई में ईमानदारी से लगे रहो,आपको अपने उद्देश्य में सफलता अवश्य मिलेगी.

परिश्रम सफलता की कुंजी कही जाती है.आपका दोस्त रवि यहां घर आया था,तो बता रहा था,कि आप रात में भी बहुत देर तक पढ़ते-लिखते रहते हो.सीमा से ज्यादा मेहनत भी थकाती है.

चंदा!स्वास्थ्य ठीक रहना भी जरूरी है.समुचित समय पर उठो,सोओ और पढ़ो भी मेरे बाबू!

वीडियो,फोन,व्हाट्स एप पर आपसे बातें होती रहती हैं तो जान पड़ता है हमारे पास ही हो.

फिर भी लिखकर ही आपकी मम्मा को ज्यादा सुकून मिलेगा आप जानते ही हो.लेखन कार्य करने वालों को लिखे बिना चैन भी नहीं पड़ती है.

तरक्की करता हुआ अपना देश अब तो "विश्व गुरू"बन ही रहा है. मंगलयान,चंद्रयान अभियान मेहनती वैज्ञानिकों का ही तो कमाल है.

मुझे गर्व है मेरे सुपुत्र पर ,जो हम सबका सम्मान करता है.हमारी बर्थ डे,एनीवर्सरी पर शुभकामनाएं और उपहार भेजना भी कभी नहीं भूलता है.

काश!सभी बालक ऐसे ही हों.

आप समय निकालकर पार्ट टाइम जॉब भी करने लगे हो...शाब्बाश बेटू!

मेहनत करने में कोई शर्म और संकोच कभी नहीं करना चाहिये.

कमरे पर भी खुद भोजन पका लिया करो भले ही दिल्ली वाली आंटी से टिफिन ले रहे हो.

यू ट्यूब से भी सीख सकते हो.

परिश्रम करते रहो बेटा..हमारा मंगलाशीष सदैव आपके साथ है.

जो संतति माता पिता के प्रति वफादार रहकर उनका तन-मन से सम्मान करती है,नैतिक मूल्यों का समावेश करते हुए व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाए रखती है,उसपर प्रभु की भी कृपा बनी रहती है.

बस अब खत लिखना समाप्त कर रही हूं.

आप सदा सुखी रहो.

अपनी सभ्यता और संस्कृति के सुगढ़ वाहक बनकर सफल वैज्ञानिक बनो और प्रगति-पथ पर हमेशा आरूढ़ रहो.

इन्हीं शुभकामनाओं के साथ

आपकी मम्मा

अंजु मम्मा

 नई दिल्ली

1 like
☕

Support डा.अंजु लता सिंह गहलौत( Anju Lata Singh gahlot)

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 27 Oct, 2026 • 1 min read

बुरे वक़्त में

कहते हैं विपदा को शांत चित्त से स्वीकार लेना कायरता नहीं होती | वक़्त के तूफ़ान में धैर्य ही सबसे बड़ा अस्त्र है | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

25 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 23 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Understanding each other matters

0 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

44 0