बेवाक़ परिंदा

परिंदे को उड़ने दीजिए , यही उसका जीवन है । कोशिश कीजिए कि कहीं किसी बेवाक़ परिंदे को कैद ना किया जाए ।

Originally published in hi
Reactions 0
262
Aarti Kushwah
Aarti Kushwah 21 Oct, 2022 | 0 mins read

बाँध दिया क्यों बंधन में,

पूरा आसमां जिसका था,

बेबस कर दिया बेवाक़ परिंदे को,

जिसको अभी उड़ना था,

पंख होते हुए भी लाचार है,

उड़ना जो छीन लिया,

चाह जिसकी आसमां है,

क्यों उसको कैद कर लिया ?

अभी तो देखा था मुट्ठी भर आसमां,

पूरा आसमां नापना बाकी था,

उड़े थे महज कुछ दूर तक,

हौंसलों का इम्तिहान बाकी था,

नहीं थी कोई कमी उड़ान में,

फिर ना जाने क्यों रोका गया ?

सपना था आसमां छूने का,

फिर उसको क्यों तोड़ा गया ?

बेवाक़ बना दिया,

चहचहाते परिंदे को,

ये पहले ऐसा नहीं था,

आखिर क्यों बेबस कर दिया बेवाक़ परिंदे को ?

जिसको अभी उड़ना था ।



0 likes

Published By

Aarti Kushwah

aartikushwah

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • S · 1 year ago last edited 1 year ago

    Awasome 🎈🎈

  • Sonnu Lamba · 1 year ago last edited 1 year ago

    Aapki insta id nahi hai kya....

  • Sonnu Lamba · 1 year ago last edited 1 year ago

    Aap microfable's me likhte ho lekin contest me nhi participates krte.... Insta par Ham contest details dete hai vnhi result dete hai. Agar aapki vnha id nhi hai to aap create kr skte hai.... Please reply soon

  • Aarti Kushwah · 1 year ago last edited 1 year ago

    Meri insta id nhi hai

Please Login or Create a free account to comment.