प्रेम की परिभाषा

प्रेम तो है.. पर कैसा होना चाहिए यह प्रेम?

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 685
Sushma Tiwari
Sushma Tiwari 26 Jun, 2020 | 1 min read
Love Relationship goals

प्रेम में प्रश्न, 

प्रेम में पीड़ा, 

प्रेम में पूजन, 

प्रेम में पाखंड, 

प्रेम में परिक्षा, 

प्रेम में प्रतीक्षा, 

प्रेम में परिहास, 

प्रेम में परीक्षण, 

प्रेम में प्रशिक्षण, 

प्रेम में प्रतियोगिता, 

नहीं होनी चाहिए, 


पर प्रेम होना चाहिए, 

प्रेम में पंख होना चाहिए, 

पंखुड़ियां बन जाए पतंग, 

प्रीत की पतंग होनी चाहिए, 

प्रेम में पोषण होना चाहिए, 

प्रेमी की प्रसन्न्ता का पोषण, 

प्रेम में परमार्थ होना चाहिए, 

प्रधानतया का परित्याग, 

प्रेमी के हृदय में प्रेम की उत्पत्ति, 

प्रेम का पर्व होना चाहिए, 

प्रेम में पवित्रता होनी चाहिए, 

पूर्वधारणा से पूर्व, 

पुनर्विचार होना चाहिए, 

प्रेमी में प्रेम का, 

प्रतिबिंब होना चाहिए,

प्रेम प्रेरणास्पद होना चाहिए 


1 likes

Support Sushma Tiwari

Please login to support the author.

Published By

Sushma Tiwari

SushmaTiwari

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Ektakocharrelan · 5 years ago last edited 5 years ago

    बहुत ही सुंदर प्रस्तुति ?

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    सुन्दर रचना

Please Login or Create a free account to comment.