शुक्रिया माँ

दुनिया की हर माँओं के नाम चंद शब्द

Originally published in hi
Reactions 2
547
Kumar Sandeep
Kumar Sandeep 06 Mar, 2021 | 1 min read
Maa ko samrpit kavita A poem for mothers

माँ!

शुक्रिया अदा करता हूँ हृदय से

ईश्वर का

ईश्वर स्वयं न आ सके हमारी मदद के लिए

इसलिए ईश्वर ने

आपको भेजा हमारी मदद के लिए

हम पुत्रों का ख़्याल रखने के लिए

हमारी ख़ुशियों की परवाह करने के लिए।।


माँ!

शुक्रिया अदा करता हूँ हृदय से

आपके मन का

जो हर पल हमारी ख़ुशियों को

पूर्ण करने के लिए 

व्याकुल रहता है।।


माँ!

शुक्रिया अदा करता हूँ हृदय से

न केवल आपको अपितु

दुनिया की हर माँओं को

जिनका एकमात्र उद्देश्य रहता है

संतान की झोली में 

ख़ुशियाँ भरना

संतान के इर्दगिर्द

संकटों को न भटकने देना।।


माँ!

शुक्रिया अदा करता हूँ हृदय से

व बारम्बार प्रणाम करता हूँ

आपको,दुनिया की हर माँओं को

जो बुनती हैं स्वेटर बड़े प्रेम से संतान के लिए

जो बुनती हैं उज्ज्वल भविष्य बच्चों के लिए

अपनी ख़्वाहिशों की आहुति देकर।।


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित


2 likes

Published By

Kumar Sandeep

Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Charu Chauhan · 3 years ago last edited 3 years ago

    मार्मिक

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    हार्दिक आभार🙏🙏

  • Babita Kushwaha · 3 years ago last edited 3 years ago

    बहुत बढ़िया

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    धन्यवाद

Please Login or Create a free account to comment.