बच्चे और मैं

Happy Teachers Day

Kumar Sandeep
04 Sep, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 3 💬 1 👁 857
बच्चे और मैं

Photo by Avel Chuklanov on Unsplash


छः से सात घंटे बच्चों को पढ़ाना मेरी दैनिक रुटीन में शामिल है। मुझे अध्यापन कार्य कर मन को सुकून मिलता है। बच्चों को ज्ञान प्रदान करना मेरे लिए माँ सरस्वती का आशीर्वाद का नतीजा ही है व स्वर्गवासी पिता की कृपा का ही फल है। मैं बच्चों को बोर्ड पर समझाने की बजाय नोटबुक पर समझाना अधिक पसंद करता हूँ। ताकि बच्चे अधिक अच्छे ढ़ंग से समझ पाएं।


       मैं जब पढ़ाता रहता हूँ तो कभी भी यह मानकर नहीं चलता हूँ कि मैं एक शिक्षक हूँ। बच्चों को अपने घर के सदस्य की तरह ट्रीट करता हूँ। हर छात्र को अपना छोटा भाई व हर छात्रा को अपनी छोटी बहन समझकर पढ़ाता हूँ। और पढ़ने वाले हर बच्चे भी मुझसे असीमित स्नेह करते हैं। उन बच्चों के प्रति मैं आभारी हूँ। आज के दौर में अच्छे शिक्षकों की कमी नहीं है, ऐसे में इन बच्चों ने मुझे शिक्षक के रुप में चुना व मुझसे ज्ञान हासिल करने हेतु कोचिंग तक आते हैं तो सचमुच मेरे लिए यह परम् सौभाग्य की बात ही है। मैं आभारी हूँ इन बच्चों के माता-पिता श्री का भी जिन्होंने अपने बच्चों को मेरे पास ज्ञान अर्जित हेतु भेजते हैं। मैं उन अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हुए यह वचन देता हूँ कि आप अपने बच्चों को मेरे पास भेजते हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, आप निश्चिंत रहें आपके बच्चे मेरी जिम्मेदारी हैं, मैं आपके बच्चे को अवश्य ही सुंदर संस्कार सहित बेहतर ज्ञान दिलवाने के लिए वचनबद्ध रहूंगा। साथ ही मैं अपने उन बच्चों के प्रति भी अत्यंत आभारी हूँ।


पढ़ने वाले बच्चों के लिए मेरी दो आँखों में अनगिनत सपने हैं, मेरे दिल की ख्वाहिश है कि बच्चों के मन में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने की जो चाहत है वो एक दिन अवश्य ही पूर्ण हो। मैं विद्यार्थियों से यही कहना चाहूंगा कि आप शिक्षक दिवस के दिन अपने शिक्षक को उपहार स्वरूप कलम,कॉपी या अन्य कोई सामान दें या न दें पर उनको यह वचन अवश्य दें कि सर! मैं समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग स्थान स्थापित करूंगा व आपके व अपने माता-पिता के सपने को पूरा करूंगा। यकीन मानिए आपके शिक्षक इस उपहार को पाकर अति प्रसन्न होंगे।


           प्रथम शिक्षिका माँ , प्रथम शिक्षक पिता श्री व प्रारंभिक व उच्च शिक्षा तक के सफ़र में शिक्षा प्रदान करने वाले समस्त गुरुजनों को शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएं सह बधाई।



धन्यवाद!

©कुमार संदीप


3 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 15 Oct, 2026 • 1 min read

बागी : एक चेतना

शरीर हार्डवेयर है, चेतना उसका ऑपरेटिंग सिस्टम। बिना OS के फोन जैसे देह बेजान है। हम शरीर नहीं, चेतना हैं, यह बोध अहंकार मिटाता है। कर्म तय करता है कौन सा हार्डवेयर मिलेगा। जब चेतना डेवलपर से जुड़ती है, तो डर मिटता है, इंसान सदा अमर हो जाता है। के

13 0
Trending on Paperwiff
Saket Ranjan Shukla • 15 Oct, 2026 • 1 min read

एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा

A humorous Hindi poem titled “एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा” (The Ordeal of an Examinee), written from the perspective of a student sitting in an examination hall. It portrays the nervousness of facing an unfamiliar question paper, forgetting everything studied, struggling to write answers, watching the clock, worrying about unanswered questions, and fearing the results and parents’ reactions. Through witty expressions, relatable situations, and playful exaggeration, the poem captures the funny yet stressful experience of being an examinee.

34 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

पंचम स्कंदमाता

नवरात्र का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता का ध्यान

9 1
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

कूष्मांडेति चतुर्थकम्

नवरात्र का चौथा दिन, कूष्माण्डा मां का स्वरूप और अनाहत चक्र पर ध्यान।

7 1