थोड़ा-थोड़ा करके जीवन बीत जाएगा

A hindi poem about the lessons of life...

Originally published in hi
Reactions 0
434
Vridhi Chug
Vridhi Chug 09 Nov, 2020 | 1 min read

थोड़ा-थोड़ा करके जीवन बीत जाएगा

थोड़ा सा जीने का पाठ सिखा जाएगा

थोड़ा सा हंसाएगा, थोड़ा सा रुलायेगा,

घबराना नहीं

आखिर अपनी मंज़िल तक पहुंचाएगा

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा।


थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा

हर सवाल का जवाब हमें दे जायेगा

थोड़ा सा पाना सिखायेगा,

थोड़ा सा खोना सिखायेगा,

घबराना नहीं

आखिर हमें जीवित रहने सिखायेगा

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा।


थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा

मन की इच्छा को पूर्ण करना सिखायेगा

थोड़ी सी पूरी,

थोड़ी सी अधूरी कर जायेगा,

घबराना नहीं

आखिर हर समंदर को पार करायेगा

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा।


थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा

मानव प्रकृति को जानना सिखायेगा

थोड़ा सा पास,

थोड़ा सा दूर कर जायेगा,

घबराना नहीं

आखिर वो ही तो लोगों को परखना सिखायेगा

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा


थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा

हर बुरे वक़्त को सींचना सिखायेगा

थोड़ी सी खुशियाँ,

थोड़े से गम दे जायेगा,

घबराना नहीं

आखिर वही तो हर सबक सिखायेगा

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा।

थोड़ा थोड़ा करके जीवन बीत जायेगा।






















0 likes

Published By

Vridhi Chug

vridhichug

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.