अनोखा प्रेम प्रस्ताव और प्रतिउत्तर!

कई बार प्रेम की शुरुआत कुछ हास्य पूर्ण तरीके से होती है,उसी का एक प्रस्तुतिकरण दिया है।

Vinita Tomar
21 Sep, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 2 👁 852

प्रेमी का प्रेमपत्र अपनी प्रेमिका के लिए, जिसे उसने अपना प्रेम प्रस्ताव बनाकर भेजा है:-

प्रेम के द्वारे आया प्रेमी

सुधबुध खो कर रह गया अपनी।

दिल पर दस्तक दी हौले से

कह कर अपनी प्रीत पुरानी।

मुश्किल है तुझे भूल जाना

तुम हो मेरे जीवन की रानी।

अपना लो एक बार तुम मुझको

कर दो पूरी मेरी कहानी।

मैं तो हूं सपनो का राजा,

तुम बन जाओ सपनों की रानी।

प्रेमिका का जवाब कुछ इस तरह आया :-

कैसे कर लूं स्वीकार ये चिट्ठी

सबने देख ली है पत्री।

आ रहे हैं,तुमको दावत देने,

भाई बंधु आ रहे दूर करने आशिकी।

अब तो बिन बाजे बैंड बजेगा,

जो चढ़ा अब भूत उतरेगा।

कर लो अब तो तुम तैयारी,

होगी अब तो जेल की सवारी।

बन जाऊंगी मै तो सपना,

तुम्हें भी नहीं रहेगा होश अपना।

प्रेम प्रस्ताव पड़ गया भारी,

ना मिला प्रेम ना मिली कुमारी।

एक हास्यपूर्ण रचना,पसंद आए तो जरूर कॉमेंट करें।

लेखिका : विनीता सिंह तोमर







0 likes
☕

Support Vinita Tomar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vinita Tomar
Published By

Vinita Tomar

@vinitatomar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Unique Love
Puneet Mewara • 30 Nov, 2022 • 1 min read min

बात कुछ उलझी सी

Small poetry devotional love

871 0
More stories in Unique Love
Puneet Mewara • 23 Nov, 2022 • 1 min read min

आज फिर !

Small poetry

811 1
More stories in Unique Love
Manisha Bhartia • 30 Aug, 2022 • 1 min read min

सैनिक का जीवन आसान नही होता!

Motherland love

1045 0
More stories in Unique Love
Shreya Suraj • 18 Jul, 2022 • 1 min read min

WHAT IS LOVE?

A short

854 0