तुम्हारी भारत माता

देख 26 जनवरी के उत्पात को भारत माता की दशा

Originally published in hi
Reactions 0
425
Vineeta Dhiman
Vineeta Dhiman 01 Feb, 2021 | 1 min read

देख 26 जनवरी के उत्पात को...

भारत माता रो रही है... 

क्या ये वही किसान है? 

जो मेरी मिट्टी को सींचकर अन्न उगाता है।

जिसे सब अन्नदाता कहते हैं। 

आज उस किसान ने ही अपने 

कर्मो से भारत को लज्जित कर दिया है। 

जहाँ सुबह भारत की शान जगमगाई 

वही दोपहर तक भारत की शान 

पर हजारों उंगलियां उठाई गई। 

अरे किसानों, एक बार तो सोचा होता?

क्या ऐसा करने से...

बिगड़ी बात बन जायेगी?

तुम्हारी ऐसी करनी को देख 

तुम्हारी भारत माता भी रो रही है। 

वादा करो...

जो आज किया है

वो आगे कभी न होगा।

मेरी जमीं को हरा भरा करने वालो

इस पर लाल रंग मत कर देना।

वादा करो...

वादा करो...

भारत की आन बान शान को बनाये रखो

जो किसी किसी की नही... सबकी है।

तुम्हारी भारत माता

0 likes

Published By

Vineeta Dhiman

vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.