काजल

काजल, भोली भाली लड़की जिसने सब कुछ सहन किया और बाद में जिसने अपने बच्चे को चुना

Originally published in hi
Reactions 0
1669
Vineeta Dhiman
Vineeta Dhiman 05 Mar, 2020 | 1 min read

काजल गाँव की भोली भाली, सुंदर, पढ़ी लिखी लड़की है। घर मे माता पिता और तीन भाई बहिन है। काजल के पिता को उसकी बहुत चिंता रहती है क्योंकि काजल बहुत भोली है। जल्दी से किसी पर भी विश्वास कर लेती है, उसे औरों की तरह बातें बनाना नही आता.... अपने परिवार में सबसे शांत रहती थी काजल।

अपने काम से काम रखना, सबसे प्यार से बात करना, किसी को भी अपने दुःख कर बारे में न बताना, काजल के गुण थे । पिता ने भी हमेशा साथ दिया काजल का।

अब शादी की उम्र हो गयी है यह सोचकर पिता ने अखबार में इश्तिहार से डाला, और अपने रिश्तेदारों से बोल दिया कि कोई अच्छा लड़का हो तो बताना काजल के लिए कब उसके हाथ पीले करने का समय आ गया।

कुछ दिनों के बाद एक परिवार वाले आ गए लड़का विदेश में जॉब करता था उसके माता पिता वही उनके गाँव के पास ही रहते थे उसकी एक बहिन जिसकी शादी हो चुकी थी। कुल मिलाकर यह परिवार काजल के लिए बिलकुल सही था। दोनों पक्षों की रजामंदी से रिश्ता पक्का कर दिया।

शादी की सुहानी शाम भी आ गयी। काजल के परिवार वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर उसकी शादी में सोने के गहने सहित, घर मे काम आने वाले सभी आइटम, और अन्य कीमती उपहार दिए थे।

काजल भी अपनी नई नवेली शादी से बहुत खुश थी।

लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ही उसका पति पुनीत और ससुराल परिवार की ओर से उसे और दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। इतना सब दहेज मिलने के बाद भी वो काजल को परेशान करते। इसी बीच उसका पुनीत विदेश चला गया। काजल अपने व्यवहार से सबका दिल जीतने की कोशिश करती लेकिन कुछ भी कर ले उसके ससुराल वाले उसको नीचा ही दिखाते और काजल ने अपने परिवार को इस बारे में कुछ नही कहा।

काजल ने अपने ससुराल परिवार में रहने के लिए हर तरह की ज्यादतियों को सहने का प्रयास किया और सहा भी... वो उसके स्टब मारपीट करते औए एक दिन रात को काजल को घर से निकाल दिया गया।

अब काजल को अपने पिता के घर आना पड़ा। काजल के पिता ने पुलिस में केस कर दिया। अब पुलिस ने शिकायत को सुनकर पुनीत के माता पिता को हवालात में बंद कर दिया और पुनीत को भी विदेश से वापस इंडिया बुला लिया।

पुनीत ने आते ही अपने माता पिता की तरफ से माफी मांगी और आपसी समझौते के तहत काजल को अपने साथ अलग घर लेकर रहने को तैयार हो गया। लेकिन कुछ दिन सब कुछ ठीक चला।

कुछ समय तक साथ रहने के बाद काजल को पता लगा कि वो माँ बनने वाली है लेकिन तब पुनीत काजल से कहा कि वो इंडिया में अपना बिजनेस शुरु करना चाहता है। इसके लिए वो अपने सारे जेवर दे दे और अपने मायका से 5 लाख रुपए भी लेकर आये।

भोली काजल अपने पति की इस गहरी चाल को समझ नही पाई और अपने पिता से लेकर अपने पति को दे दिये। इस के बाद एक दिन पुनीत ने कहा कि तुम्हारी तबियत ठीक नही रहती तुम कुछ दिन के लिए अपने मायके चली जाओ.... काजल ने वैसा ही किया।

कुछ दिनों के बाद काजल को पता चला कि उसका पति उसे बिना बताए विदेश चला गया। अब काजल को समझ नही आ रहा??? कि वो क्या करें, कैसे अपने पति को वापस बुला ले... अब उसके ससुराल वालों को भी नही पता कि उनका बेटा कहाँ है, पुलिस वाले भी उसे नही पकड़ पा रहे।

अब काजल की जिंदगी दो राहों पर है एक तरह पुनीत को ढूंढना है दूसरी तरफ अपने बच्चे की खातिर उसका इंतजार करना था। लेकिन अब काजल ने अपने अजन्मे बच्चे की खातिर खुद को मजबूत किया। आगे पढ़ाई की और आज अपने पैरों पर खड़ी हैं।

0 likes

Published By

Vineeta Dhiman

vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.