होली खेलो रे

होली कविता

Originally published in hi
Reactions 0
425
Varsha Sharma
Varsha Sharma 30 Mar, 2021 | 0 mins read
#contest # holi

आया फागुन मास के होली खेलो रे

फूल, फूल पत्ती में आ गया है निखार

होली खेलो रे

नया अन्न घर में भर लाओ

नाचो गाओ धूम मचाओ

मिलकर सबको गले लगाओ

भेदभाव दिल से भुलाओ

लाल ,गुलाबी ,नीले, पीले

कुदरत ने सारे रंग डाले

इनमें ही तुम रंग मिल जाओ

मिलकर होली खेलो रे

राधा और कान्हा जैसा प्यार

सब आपस मे पाओ रे

होली की चारों ओर फैले फुआर्

गुजिया और पकवान खाओ रे

मिलकर होली मनाओ रे

खुशियां घर में भर लाओ रे

0 likes

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.