विज्ञापन का प्रचार

90 के दशक की यादे

Varsha Sharma
10 Jul, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1202
विज्ञापन का प्रचार

Photo by Kelly Sikkema on Unsplash

चलो अंताक्षरी खेलते हैं, "गानों की अंताक्षरी खेलने लगे कितना मजा आ रहा था ,

तभी छोटी बहन बोली ,"दीदी याद है हम बचपन में ऐड की अंताक्षरी खेलते थे,

चल चुप कर,

क्यों दीदी हमें भी बताओ ना कि आप ऐड की कैसे खेलते थे यह तो नया गेम हो जाएगा????

नई नवेली भाभी बोली


अपर्णा बोली ,"क्या बताऊं ???भाभी पहले हमें इन चीजों का मतलब नहीं पता था और जितने भी टीवी पर ऐड आते थे सभी को हम गा -गा कर याद करते थे, "


एक बार मै नोवी या 10वी में रही होंगी ,हां साइंससाइड भी पढ़ रही थी लेकिन फिर भी इतनी जानकारी नहीं थी उस समय में फोन उपलब्ध नहीं थे और कई चीजें हैं जो आजकल के बच्चे जानते हैं हम नहीं जानते थे|, "

घर में कोई मेहमान आए हुए थे और हम खेल खेल में ऐड गा रहे थे मेरी बारी आई तो मैंने गाया माला डी है मेरा राज.. यह भी एक विज्ञापन था माला डी गर्भनिरोधक का

जो उस समय हमें नहीं पता था लेकिन सभी विज्ञापन को मुझे याद करने की आदत थी |

महमानो के सामने तो दादी ने डांट कर भगा दिया कि जाओ अब नहीं खेलना लेकिन मेहमानों के जाने के बाद हमारे क्लास लगी

वह  एड दादी ने सुन लिया था और जमकर डांट लगाई और बोल दिया कि आज के बाद इन विज्ञापनों की अंताक्षरी नहीं खेलनी है |

तभी छोटी बोल पड़ी हां दीदी मुझे याद है दादी ने आप को मारा भी था|

हां तब तो मम्मी और चाची आराम से देखती रही और दादी से मार खा लिया आजकल के जमाने में तो मां बाप की भी मार ना खाएं बच्चे!!!

क्योंकि उस समय शर्म भी थी और बड़ों का आदर भी करते तो हमने पलट कर भी नहीं पूछा कि क्यों ना गाये ???इसमें क्या बुरा है ???? लेकिन उस दिन के बाद हमारे विज्ञापन की अंताक्षरी करनी बंद हो गई |

और अब उस बात को याद करते हैं तो

हंसी आती है और नासमझी पर दुख भी होता है दादी को मेहमानों के सामने कितनी बेइज्जती हुई होगी बाद में यही सोचकर डरते रहे | हां कभी फिर विज्ञापनों को गाने का नहीं सोचा | फिर तो बस यही लगने लगा था कि हमें विज्ञापन को गाना नहीं है,




आप भी बताइए 90 के दशक की कौन सी याद है जिन्हें आप नहीं भूल सकते हैं,

90 का दशक में ऐसा दौर है जिज्ञासा भी थी ,जानकारी भी कम थी लेकिन फिर भी लोग खुश थे

#90 का दशक


1 like
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 20 Oct, 2022 • 0 mins read

मैं मैं न रहा

.

884 1
More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 08 Apr, 2022 • 0 mins read

सवेरा

Morning

1069 1
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 20 Feb, 2022 • 1 min read

तेरे बिना भी क्या जीना- 4

अब आगे--

1059 0
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 10 Feb, 2022 • 1 min read

तेरे बिना भी क्या जीना -1

प्रेम -सप्ताह के लिए खास एक प्रेम कहानी, धारावाहिक के रूप में। आज पहला भाग?

1159 0