बंधन प्यार का

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन का प्यार

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 667
Varsha Sharma
Varsha Sharma 02 Aug, 2020 | 1 min read


# बंधन प्यार का


कच्चे धागों से लिपटा है 

भाई बहन का प्यार


श्रावण मास की पूर्णिमा 

को आता है यह त्यौहार


 आशीष और विश्वास से देती

 हैं बहने  ढेरों आशीर्वाद


मां पापा को दुगनी खुशी मिलती 

है देख कर  इन का प्यार


सदा बना रहे हैं आपस में 

यह मिलन का त्यौहार


रोली ,चंदन ,अक्षत से माथे 

पर तिलक सजाती है


 बहने भाई के परिवार की खुशियां 

और लंबी उम्र चाहती हैं


नजर लगे ना किसी की इनको 

 मायके की गलियां रहे गुलजार


साल भर में आता है बंधन 

प्यार का और भावनाओं का त्यौहार |


 इस बार मुश्किल है एक 

 दूसरे से मिल पाना, 

और अगर मिलो तो पूरी 

सेफ्टी अपनाना, 

 दूर रहकर ही एक दूसरे के लिए दुआएं मनाना ,ताकि जल्दी से मिलकर मनाए फिर

 हर एक त्यौहार


कच्चे धागों का बंधन है भाई बहन का प्यार



 वर्षा शर्मा दिल्ली

0 likes

Support Varsha Sharma

Please login to support the author.

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.