मायका

#contest mothersday

Originally published in hi
Reactions 0
823
Varsha Sharma
Varsha Sharma 09 May, 2020 | 1 min read

मायके के प्यार पर ,ये सारी नारी वारी है|

कुछ दिन को जाती है ,साल भर का प्यार लाती है|

उसी प्यार से खुद को, ऊर्जावान बनाती है|

ससुराल के छप्पन भोग भी ,मां की रोटी पर बलिहारी हैं|

मायके के प्यार पर, ये सारी नारी वारी हैं|

मायके में जाती है तो खुद बच्ची बन जाती हैं|

छोटी-छोटी यादों को डिब्बों में भर लाती है|

वापस आते आंसुओं से भीगी इनकी साड़ी है|

मायके के प्यार पर ,ये सारी नारी वारी है|

मां ओ भाभी कहती , सब सामान बांध लो

पापा कहते कुछ भूल ना जाना बेटा|

सब सामान समेटती हूं, बस छूटती यादों की गठरी है|

मायके के प्यार पर ,ये सारी नारी वारी है|

मायके को कभी गाली पड़े, तो तन बदन जल जाते हैं|

बड़े लोग सही कहते हैं, मायके की तो लकड़ी भी प्यारी है|

मायके के प्यार पर , यह सारी नारी वारी है

वर्षा शर्मा दिल्ली

0 likes

Published By

Varsha Sharma

varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.