इंग्लिश और हम

हमारे देश में आज भी हिंदी की अपेक्षा अंग्रेजी की महत्ता है

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 673
Vandana Bhatnagar
Vandana Bhatnagar 25 Feb, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
#1000कविता



पढ़ाई पूरी करके नौकरी के लिए हम थे तैयार

वैकेन्सी देखने को छान मारते थे अब हम रोज़ अखबार

सीधे इंटरव्यू के ज़रिए नौकरी पाने का निकला एक दिन इश्तिहार

होकर तैयार चल दिये देने को हम साक्षात्कार

इंग्लिश में हाथ तंग था पर विषय पर था पूरा अधिकार

पता नहीं क्या होगा,दिल धड़क रहा था तेज़ी से बार-बार

आते ही नम्बर अपना ग‌ई कमरे में,करा सबको नमस्कार

धड़ाधड़ होने लगी मुझपर इंग्लिश में प्रश्नों की बौछार

डाल दिये इंग्लिश के सामने फिर मैंने हथियार

मैं टाॅपर, थर्ड क्लास स्टूडेंट से ग‌ई थी आज हार

मिल गयी उसे नौकरी क्योंकि बोल रहा था वो इंग्लिश फर्राटेदार

काश होती पारंगत इंग्लिश में,ना जाती फिर मेरी योग्यता बेकार


मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

मुज़फ्फरनगर

0 likes

Support Vandana Bhatnagar

Please login to support the author.

Published By

Vandana Bhatnagar

vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.