तिरंगा

तिरंगा हमारी शान

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 545
Vandana Bhatnagar
Vandana Bhatnagar 20 Feb, 2021 | 0 mins read
#1000कविता

रहे बुलंद सदैव तिरंगा मेरे वतन का

है प्रतिफल ये अनगिनत लोगों के जतन का

डालेगा जो भी कुदृष्टि, सोचेगा इसके पतन का

इंतज़ाम करना होगा उसे फिर अपने कफन का

अपने देश का तिरंगा ,है हर भारतीय की पहचान

मज़हब भले ही हों अलग पर तिरंगे में बसती है सबकी जान

इसकी रक्षा की खातिर कर देंगे न्यौछावर हम अपने प्राण

बनी रहे तिरंगे की शान है यही बस अरमान

त्याग, बलिदान, शांति, खुशहाली और एकता का प्रतीक है तिरंगा अपना

फहराये पूरे विश्व में तिरंगा, देखती हूं मैं खुली आंखों से ये सपना


मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

#1000कविता

0 likes

Support Vandana Bhatnagar

Please login to support the author.

Published By

Vandana Bhatnagar

vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.