चिकित्सक / डॉक्टर

Happy doctors day

Originally published in hi
Reactions 1
503
Sanoj Kumar
Sanoj Kumar 01 Jul, 2021 | 0 mins read
thehiddenwritersk

सालों तक गहराई से अध्यन कर,

जीवन बचाने की कला सीखते है।

अपने दुख दर्द छुपा कर,

दूसरे के दुख का इलाज करते है।


अपना पैसा खूब बहा कर,

कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करते है।

नाम मात्र का शुल्क लेकर,

औरों को जीवन दान देते है।


नई बीमारी का भी तोड़ खोज,

समय रहते उससे राहत दिलाते है।

हम भले ही आत्महत्या कर ले,

फिर भी वो हमे जीना सिखाते है।


रोते हुए इंसानों को भी,

हंसने का वजह प्रदान करते है।

नाजुक से नाजुक स्थिति में भी,

धैर्य से अपना काम करते है।


आपके अपनो की जान ये बचाते,

आप ऊपरवाले को धन्यवाद करते है।

यदि कोई निकल जाए इनके हाथ से,

लोग सारा जिम्मा इनपर डाल देते है।


हमारे जीवन में अहम योगदान देकर,

खुद साधारण जीवन बिताते है।

हिंदी में चिकित्सक और,

अंग्रेजी में डॉक्टर के नाम से जाने जाते है।

1 likes

Published By

Sanoj Kumar

thehiddenwritersk

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 2 years ago last edited 2 years ago

    डॉक्टर्स को समर्पित उम्दा सृजन

  • Dr. Pratik Prabhakar · 2 years ago last edited 2 years ago

    काश सभी ऐसा सोंच पाते, आपने सोंचा साधुवाद आपको। ऐसी बातें पढ़ कर ही लगता है कि mbbs करना सफल हो गया।

Please Login or Create a free account to comment.