सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है

कहते है ना सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है वो इसने साबित कर दिया।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 868
Sanoj Kumar
Sanoj Kumar 12 Jul, 2020 | 0 mins read
love

एक युवती जो कि अपने कैंसर से पीड़ित है। उसे उसकी मां ने एक जगह भेजा जहां उस जैसे कई लोग थे।अपने अपने बीमारियों के बारे में अपनी बात रखते थे। वहीं पर इसे एक इन्हीं के उम्र का एक युवक मिला। हम उम्र होने के कारण दोनो की दोस्ती आसानी से हो गई। वो युवक कैंसर से ठीक हो गया था पर अपनी एक टांग को गवा दिया है और वो नकली टांग के सहारे अपनी जीवन व्यतीत कर रहा है।

समय के साथ साथ दोनों एक दूसरे के करीब आते गए दोस्ती ओर भी गहरी होती गई। एक दूसरे को एक किताब बताया पढ़ने को जो कि कैंसर से पीड़ित एक लड़की की दास्तां थी। पर उस किताब को ठीक तरीके से समाप्त नहीं किया गया ऐसा इन्हें लग रहा था। तब इन लोगो ने उस किताब के लेखक से संपर्क किया और किताब में जिस लड़की के बारे में बताया गया है उसके बारे में पूरा जानना चाहा। पर लेखक ने नहीं बताया और इन दोनों की उनसे बहस हो गया। ये दोनों वहां कुछ हसीन पल बिताए, युवक ने अपनी दिल की बात बताई और इजहार कर दिया। दोनो ने वहां रोमांचक वक़्त बिताया। फिर वहा से चले आए।

आने के कुछ ही दिनों बाद युवक का हालत और बीगर गई, उसकी कैंसर फिर से वापस आ गया और पूरे शरीर में फेल गया। ये देख युवती भी लड़खड़ा गई और उसका भी तबियत बिगड़ने लगा। वो सोचने लगी कि मुझे समझने वाला मेरे जैसा एक ही इंसान तो दिया जिसके साथ मै खुश रहने लगी आज वो भी मुझे छोड़ कर जा रहा है।

कहते है ना सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है वो इसने साबित कर दिया। रात दिन भगवान के चरण में अपने प्यार को बचाने के लिए प्रार्थना करने लगी। कुछ दिनों बाद उस युवक की हालत में थोड़ा सुधार होने लगा । वो दोनो अब अपनी बीमारी के साथ ही हसी खुशी जिन्दगी बिता रहे थे। वो जानते थे कि हमारे पास जायदा वक़्त नहीं है फिर भी वक़्त की चिंता छोड़ एक दूसरे के साथ हर पल को आखरी समझ कर मस्त जिंदगी जी रहे थे। सब अच्छा चल ही रहा था कि अचानक युवती की हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया ये देख युवक अपने आप को संभाल नहीं पाया और इसका भी हालत ओर खराब हो गया। फिर कुछ दिनों बाद ही ये भी चल बसा।

0 likes

Support Sanoj Kumar

Please login to support the author.

Published By

Sanoj Kumar

thehiddenwritersk

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.