मन की बातें

मन कुछ कहता है |

Originally published in hi
Reactions 0
250
Surabhi sharma
Surabhi sharma 27 May, 2022 | 1 min read

आज कुछ गुनगुनाने का मन है 

जी भर कर मुस्कुराने का मन है 

दिल की बातें आँखो से बताने का मन है 

कांटो को अनदेखा कर

 गुलाब की खुशबु से 

महक जाने का मन है 

गम को दरकिनार कर 

खुशियां बिखराने का मन है 

छेड़छाड़ करते हुए 

कुछ रूठने कुछ मनाने का मन है 

कुछ भेद खोलने और 

कुछ राज छुपाने का मन है 

नमी आँखों की खुश्क कर 

सबको गले लगाने का मन है |

थोड़ा हँसने और 

थोड़ा हँसाने का मन है |


कापीराइट 

सुरभि शर्मा

0 likes

Published By

Surabhi sharma

surabhisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.