खुशबु

फरवरी माह और गुलाब, और पढिए हमारा अंदाज,

Originally published in hi
Reactions 2
446
Sonnu Lamba
Sonnu Lamba 08 Feb, 2021 | 0 mins read
#1000poems 1000poem

हवाओ में बाते गुलाबों की हैं..

और हम खुशबु ढूंढ रहे हैं...

खुशबूओं के पीछे हो लिए तो..

दामन कांटो में उलझ गया..

दामन छुडाऊं...

या फूल ले जाऊं...

फिर याद आया..

जरूरत खुशबू की है...

तो फूल को क्यूं तोडना...

सांसो में खुशबू ले आयी..

और अब दामन को रफू कर रही हूं..

जरूरत ही क्या थी ...

फूल के करीब जाने की..

खुशबु तो फांसले से भी मिल जाती..

लालच अभी जिंदा हैं,कहीं

कांटो की चुभन बता रही है...

और खुशबू ...

हां,अभी भी सांसो से आ रही..||

©®सोनू लाम्बा

2 likes

Published By

Sonnu Lamba

sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Shubhangani Sharma · 3 years ago last edited 3 years ago

    Sunder ehsaas❤️❤️

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    क्या कहने👌👌😊😊

  • Sonnu Lamba · 3 years ago last edited 3 years ago

    आप सभी मित्रों का बहुत बहुत धन्यवाद 🌺🌺🌺

Please Login or Create a free account to comment.