ट्रोलिंग...

बडा अजीब दौर चल रहा है, बिल्कुल ऐसा जैसे पहले गांव में एक गाडी आ जाती थी तो सारे कुत्ते उसके पीछे भागते थे ..भौंकते हुए...!

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 928
Sonnu Lamba
Sonnu Lamba 28 Sep, 2020 | 1 min read
Life Nowadays Newera Social issues Trolling

बडा अजीब ..दौर है ये,

बौखलाए हुए से लोग हैं, 

बेगैरत से अब सबको लगे शौक हैं, 

कुछ पता नही क्या करना है, 

कुछ पता नही जाना किस ओर है, 

चलते चलते, 

मानो किसी ने टोक दिया है, 

झुंझलाहट चेहरे पर साफ दिखती है..। 

लेकिन क्या कहें और किसको.. 

वो जो अंधी दौड में अवरोध डाल गया है.. 

वो वक्त है... हां, वही काल है.. 

जिसकी हाथो की कठपुतली बन नाचते सब हैं.. 

जानते है ये बात फिर भी.. 

एक दूसरे को नोच रहे हैं.. 

कभी कभी काट खाने को भी दौडते हैं.. 

और नयी भाषा में इसे "ट्रोलिंग "कहते हैं..।।

 

✍️सोनूलाम्बा.. ?

©sonnu Lamba 


1 likes

Support Sonnu Lamba

Please login to support the author.

Published By

Sonnu Lamba

sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.