आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं। (कविता)

कोई उभर नहीं पाता, कोई पार लग जाता है याद रखना! बुरा समय सभी का आता है

Originally published in hi
Reactions 2
443
Sonia Madaan
Sonia Madaan 10 Jul, 2020 | 1 min read
Hindipoetry Together Encourage Support

मुश्किलों का दौर तो बना रहेगा 

दुखों का आना जाना भी लगा रहेगा,

आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं 


 जो मायूस हैं उनके लिए 

 खुशी की वजह बन जाते हैं,

जो रूठे हुए हैं चेहरे 

उन्हें फिर से मनाते हैं,

आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं।



जो खो बैठे हैं आस 

उनमें उम्मीद जगाते हैं,

असमंजस में हैं जो 

उनकी शंका मिटाते हैं,

आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं।


जो चलते हुए लड़खड़ाएं

आओ उन्हें संभालते हैं,

भूल गए जो हंसना

उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं,

आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं।



जिंदगी में मुश्किल सभी के आती हैं

किसी को तबाह, किसी को सीख दे जातीं हैं,

कोई उभर नहीं पाता, कोई पार लग जाता है

याद रखना! बुरा समय सभी का आता है,

तो आओ मिलकर एक दूसरे की हिम्मत बढा़ते हैं।


Sonia Madaan ✍️

2 likes

Published By

Sonia Madaan

soniamadaan

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Neha Srivastava · 3 years ago last edited 3 years ago

    वाह!!!💐💐

  • Vineeta Dhiman · 3 years ago last edited 3 years ago

    Waah👍

  • Sonnu Lamba · 3 years ago last edited 3 years ago

    सुन्दर

  • Sonia Madaan · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thank you Neha.

  • Sonia Madaan · 3 years ago last edited 3 years ago

    Vineeta ji 😊 thanks

  • Sonia Madaan · 3 years ago last edited 3 years ago

    Thanks Sonu Lamba ji😊

Please Login or Create a free account to comment.