वो पल...(कविता)

दिल को समझा रहे हैं अब वो पल ना लौट के आएंगे।

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 708
Sonia Madaan
Sonia Madaan 20 Jul, 2020 | 1 min read
Heart Hindipoetry Memories

महक तेरी यादों की,

बसी है मेरे मन में

समझाया मन को बहुत पर

जितना सोचो तुमको

बेचैन उतना करती है।


सपने जो मिलकर देखे थे 

पल जो संग बिताए थे 

उस शाम का इंतजार 

जब तुम ना आए थे।


करवट बदलती रही जिंदगी 

कई बरसाते आयीं गयीं 

पर नजरों का फिर कभी 

आमना सामना ना हुआ।


 हकीकत तो यह है कि 

वह पल अब बीत गए 

दिल को समझा रहे हैं अब

वो पल ना लौट के आएंगे।




Sonia Madaan ✍️


1 likes

Support Sonia Madaan

Please login to support the author.

Published By

Sonia Madaan

soniamadaan

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.