वही मनुष्य है...

है मनुष्य वही जो मनुष्य के लिए मरे...

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 666
Shubhangani Sharma
Shubhangani Sharma 24 Jan, 2023 | 1 min read
Let's live for Humanity

*वही मनुष्य है...!!* 


वही मनुष्य है जो की मनुष्य के लिए मरे,

कार्य परोपकार के लिए सदा तत्पर हो करे।।


पुष्प पथ पर बिछा बाट जोहना ना आये उसे,

पर पर पथ से कंटक चुनने का हौसला करे।।


है वही मनुष्य जो मनुष्य के लिए मरे!!


ना कटु हो वचन, ना चाहे मधु मुख से झरे,

बस वाणी हो ऐसी जो कार्य औषधि का करे।।


है वही मनुष्य जो मनुष्य के लिए मरे!!


टूटे ना तोड़ने का दूजे को व्यर्थ प्रयास करे,

बस अटल-अडिक हो बाधा के समक्ष खड़ा रहे।।


है वही मनुष्य जो मनुष्य के लिए मरे!!


अपना हिस्सा ढूंढ ही ले दर्द और खुशी में ग़ैर की,

ना कोई द्वेष ना कोई क्लेश मन में धरे।।


है वही मनुष्य जो मनुष्य के लिए मरे!!


शुभांगनी शर्मा

I D: @shubhanganisharma

0 likes

Support Shubhangani Sharma

Please login to support the author.

Published By

Shubhangani Sharma

shubhanganisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.