बीज की गुहार

बीज की गुहार मनुष्य से... पर्यावरण दिवस पर।

Originally published in hi
❤️ 2
💬 3
👁 786
Shubhangani Sharma
Shubhangani Sharma 07 Jun, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
Environment Day

मैं बीज हूँ, एक अदना सा ही,

तुम्हारा क्या ले जाऊंगा।।


जो दे दिया साथ ज़रा सा...

तो घर आंगन मेहकाउंगा।।


थोड़ी मिट्टी, हवा पानी,और...

तुम्हारा स्नेह, बस इसी से बढ़ जाऊँगा।।


छोडूंगा ना मिट्टी, ना साथ तुम्हारा...

हर आपदा से लड़ जाऊँगा।।


आज रोप दो मुझे बस एक बार,

कल तुम्हें सवा लाख बन दिखाऊंगा।।


साँसें ताज़ा, पर्यावरण को राजा,

एक मैं ही तो बनाऊंगा।।


एक बीज में होता है कितना दम,

तुम्हारी आने वाली नस्लों को सिखलाऊंगा।।


बस आज मुझे थोड़ा समय दो मानव,

कल हरा भरा, फलों से लदा,

वृक्ष बन तुम्हें ही रिझाऊंगा।।


शुभांगनी शर्मा

2 likes

Support Shubhangani Sharma

Please login to support the author.

Published By

Shubhangani Sharma

shubhanganisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.