मेरी छोटी सी पेंसिल और...
एक कान की बाली,
वो डायरी मेरी,
कई एहसासों वाली...
मेरी सहेलियां भोली भाली,
खो गयीं चुस्कियां वो टपरी वाली।।
कोचिंग में यूँही किसी से...
आँखे मिल जाना,
दोस्तों के साथ फिर यूँही खिलखिलाना।
खो गयी वो लड़की,
आँखे चुराकर मुस्काने वाली...
मेरी वो उम्र इतराने वाली।।
वो चौके छक्के लगाने वाला...
वो एक क्रिकेटर।
वो लंबे बालों वाला,
एक विकेट कीपर...
खो गए वो एहसास,
पहले प्यार वाले।
मेरे नादान से दिन,
और रातें काली काली।।
वो कहो ना प्यार है का,
एक डांस स्टेप...
कह देना हर बात पर,
"cut the crap"...
और मुझे मिला वो "compliment"....
"Million dollar smile" वाली...
रूप बदल कर मिलती है,
अब भी वो लड़की...
बड़ी आखों और बड़े दांतों वाली।।
हाँ, है अब भी मुझमें वो लड़की...
कच्चे पक्के एहसासों वाली।।
मुझमें है वो लड़की
"Crush blush"..... कच्चे पक्के एहसासों का एक दौर....
Originally published in hi

Shubhangani Sharma
05 Apr, 2021 | 1 min read
Crush blush live session
1 likes

Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
क्या कहने??
धन्यवाद अनुज??
Please Login or Create a free account to comment.