लम्हों की दास्तान

लम्हों की अनकही दास्तान।

Originally published in hi
Reactions 0
399
Shilpi Goel
Shilpi Goel 04 Feb, 2021 | 1 min read
1000poems moments hindi poetry

हर लम्हा जिन्दगी का

एक नई कहानी कहता है;

कोई दूर होकर भी पास 

तो कोई पास होकर भी

दूर रहता है;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


हर लम्हें मेें जिन्दगी 

एक नया गीत सुनाती है;

समेट कर दामन मेें अपने

नये छोर पर ले जाती है;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


जिन्दगी मेें लम्हेें नहीं

लम्हों में जिन्दगी जीते हैं हम;

जीकर देखो कुछ नायाब लम्हें

जिन्हें दिल के करीब महसूस करते हैं हम;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


ना लगाना कीमत इन लम्हों की

ना खोना इन पलों को;

यही लम्हें हैं जिन्दगी हमारी

यही हैं सबसे अनमोल खजाना;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


हर लम्हा अपने अन्दर 

एक अलग कवायद रखता है;

लम्हा - जो देता मीठी यादें

फुर्र से उड़ जाता है,

लम्हा - जो करता मन कसैला

उम्र भर को ठहर जाता है;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


हम सब ने जिए हैं ऐसे ही

कुछ नायाब लम्हें;

जिन्हें याद कर कभी लबों पर

मुस्कान है तैर जाती,

तो कभी जिनकी यादें हमें

ग़लतियों का एहसास करा जाती;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


क्यों याद करे हम ऐसे लम्हें 

जिनमेें हँँसी का ना कोई बहाना;

याद रखो बस ऐसे लम्हें

जिनसे बढ़ जाए खुशियों का पैैैमाना;

हर लम्हा जिन्दगी का_ _ _ _


जिन्दगी मेें लम्हेें जियो

चाहे लम्हों में जिन्दगी; 

याद रखना हमेेेेेशा एक फ़साना 

हर लम्हा सदा मुस्कुराना;


हर लम्हा जिन्दगी का

एक नई कहानी कहता है।

- शिल्पी गोयल (स्वरचित एवं मौलिक)


0 likes

Published By

Shilpi Goel

shilpi goel

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.