sheelvrat pateriya
sheelvrat pateriya 15 Mar, 2025
किससे किस्से कहूं मेरे दिल के ?
किससे किस्से कहूं मेरे दिल के ? कोई मेरी न सुनता है जिन्हे भूलना चाहूँ, वही यादें , वो बार बार धुनता है | चाहता हूँ उनसे प्यार करना , पर वो बातें हमेशा नफरती करता है | कर रहा हूँ कोशिशें मसल्सल पर वो है कि ज़मीन बनने ही नहीं देता है | मैंने सर झुकाया, गिड़गिड़ाया,पर वो है कि मेरी बातों को कोई तवज्जो नहीं देता है | इन हालातों में कैसे नजदीक आये हम नजदीकी के लिए कुछ तो करना पड़ता है| प्यार नहीं जब दरम्यां , तो बताओ इन हालातों में कौन सा रिश्ता टिकता है ?

Paperwiff

by sheelvratpateriya

15 Mar, 2025

किससे किस्से कहूं मेरे दिल के ?

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.